???::????????? ??? ?? ???? ???? ?? ???? ?? ??? ?????

Published at :07 Dec 2015 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
???::????????? ??? ?? ???? ???? ?? ???? ?? ??? ?????

ओके::दुबराजपुर घाट से बालू उठाव को लेकर दो गुट भिड़े–नगर व मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दोनों गुट के लोगों को खदेड़ा प्रतिनिधि, गोड्डा विवादित दुबराजपुर बालू घाट पर एक बार फिर रविवार की देर शाम दो गुटों में झड़प हो गयी. सूत्रों की माने तो बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों गुटों के लोगों […]

विज्ञापन

ओके::दुबराजपुर घाट से बालू उठाव को लेकर दो गुट भिड़े–नगर व मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दोनों गुट के लोगों को खदेड़ा प्रतिनिधि, गोड्डा विवादित दुबराजपुर बालू घाट पर एक बार फिर रविवार की देर शाम दो गुटों में झड़प हो गयी. सूत्रों की माने तो बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों गुटों के लोगों ने हवाई फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस फायरिंग होने की बात से इनकार कर रही है. सूचना मिलने पर तुरंत नगर थाना व मुफस्सिल थाना की पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी कर दोनों गुटों को खदेड़ दिया. वहीं पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के अनुसार घाट से बालू उठाव को लेकर दोनों गुट में विवाद हो गया. दोनों गुट के लोग बालू उठाव करने के मुद्दे पर आपस में भिड़ गये. अक्सर दुबराजपुर बालू घार से बालू उठाव को लेकर दोनों गुटों में टकराव होती रही है. अवैध रूप से होता है बालू का उठाव! दुबराजपुर बालू घाट से हमेशा अवैध ढंग से बालू का उठाव होता आया है. जिला प्रशासन की ओर से इस बालू घाट की बंदोबस्ती नहीं की गयी है. हालांकि मारपीट की घटना के बाद कुछ दिनों तक पुलिस प्रशासन की सक्रियता यहां बढ़ी थी. लेकिन फिर से संघर्ष की नौबत आ गयी. पुलिस आरोपितों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है. आरोपितों को बख्शा नहीं जायेगा. -जेड अलि,मुफस्सिल थाना प्रभारी, गोड्डा बालू उठाव को लेकर दो गुटों में झड़प की जानकारी मिली है. फायरिंग नहीं हुई है.संजीव कुमार, एसपी गोड्डा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola