मेहरमा, ठाकुरगंगटी व बोआरीजोर में मतदान आज

Published at :05 Dec 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
मेहरमा, ठाकुरगंगटी व बोआरीजोर में मतदान आज

गोड्डा : जिले में पंचायत चुनाव के अंतिम व तीसरे चरण का मतदान आज है. तीसरे चरण में मेहरमा, बोआरीजोर तथा ठाकुरगंगटी तीन प्रखंडों में शांतिपूर्ण तथा बेहतर चुनाव संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. डीसी हर्ष मंगला व एसपी संजीव कुमार ने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया. दो चुनावों के […]

विज्ञापन
गोड्डा : जिले में पंचायत चुनाव के अंतिम व तीसरे चरण का मतदान आज है. तीसरे चरण में मेहरमा, बोआरीजोर तथा ठाकुरगंगटी तीन प्रखंडों में शांतिपूर्ण तथा बेहतर चुनाव संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. डीसी हर्ष मंगला व एसपी संजीव कुमार ने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया. दो चुनावों के बाद अंतिम चुनाव में पुख्ता इंतजाम का दावा जिला प्रशासन कर रहा है.
चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच जिला प्रशासन ने सभी मतदान कर्मियों को संबंधित बूथों तक रवाना कर दिया है.
कितने मतदाता डालेंगे वोट
तीसरे व अंतिम चुनाव में मेहरमा, बोआरीजोर तथा ठाकुरगंगटी प्रखंडों में चुनाव को लेकर कुल 250687 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमे पुरुष 130616 तथा महिला 120071 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
मेहरमा में 94802, बोआरीजोर में 93052 तथा ठाकुरगंगटी में 62813 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे. तीनों प्रखंडों में चुनाव के लिए कंट्रोल रूम महगामा में बनाया गया है.
चुनाव मैदान में 2362 प्रत्याशी
पंचायत चुनाव में तीन प्रखंडों के चार पदों के लिए कुल 2362 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिसमे वार्ड सदस्य 1332, मुखिया 511 तथा पंसस 430 व जिला परिषद के कुल 89 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे.
तीसरे चरण के चुनाव में मेहरमा में कुल 290 वार्ड सदस्य मुखिया के 23, पंसस के 29 तथा जिला परिषद के तीन पद . बोआरीजोर के लिए वार्ड 277, मुखिया 22, पंसस 28 तथा जिप तीन पद व ठाकुरगंगटी वार्ड 200, मुखिया 16, पंसस 20 तथा जिप 02 पदों के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
तीसरे चरण में मेहरमा के कुल मतदान केंद्र 290 में 130 संवेदनशील व 68 अतिसंवेदनशील व बोआरीजोर में 277 में से 115 संवेदनशील, 147 अतिसंवेदनशील तथा ठाकुरगंगटी के 200 मतदान केंद्रों में 98 संवेदनशील व 85 अतिसंवेदनशील बूथ हैं. इसी तरह तीनों प्रखंडों के कुल 767 मतदान केंद्रों में 343 संवेदनशील व 300 अतिसंवेदनशील बूथ हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola