चुनाव ड्यूटी पर जा रहा होमगार्ड जवान घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद चिकित्सकों ने किया रेफर गोड्डा : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान प्रेम पहाड़िया (26 वर्ष) सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हाे गये. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार गोड्डा महिला कॉलेज परिसर के मतपेटी कोषांग […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद चिकित्सकों ने किया रेफर
गोड्डा : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान प्रेम पहाड़िया (26 वर्ष) सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हाे गये. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
जानकारी के अनुसार गोड्डा महिला कॉलेज परिसर के मतपेटी कोषांग से प्रेम पहाड़िया व चंद्रशेखर पहाड़िया सुंदरपहाड़ी के चंदना बैंक अग्रिम राशि के निकासी के लिए गये थे. बैंक से राशि निकालने के बाद गोड्डा आने के क्रम में सुंदरपहाड़ी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
जिसमे प्रेम पहाड़िया घायल हो गया. जबकि चंद्रशेखर पहाड़िया को भी हल्की चोट आयी है. जवान को पहले सुंदरपहाड़ी के सीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. जबकि चंद्रशेखर पहाड़िया का ईलाज सुंदरपहाड़ी सीएचसी में किया जा रहा है.
इधर, सदर अस्पताल से जवान को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इधर, होमगार्ड संघ के प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, अशोक गोस्वामी, आविद शकील द्वारा घायल जवानों की सुधी ली.
होमगार्ड संघ के प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक व जिला समादेष्टा को मामले की जानकारी दी गयी है. घायल होमगार्ड के ईलाज के लिए मदद मांगी गयी है. होमगार्ड के दोनों घायल जवानों का ईलाज कराया जा रहा है. दोनों जवानों की जगह दूसरे जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










