तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा जिले के तीन प्रखंड तीन प्रखंड मेहरमा, ठाकुरगंगटी व बोआरीजोर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा. इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरा कर लिया है. चार दिसंबर को मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया जायेगा और सभी बूथों की ओर रवाना होंगे.बोआरीजोर के […]
विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा जिले के तीन प्रखंड तीन प्रखंड मेहरमा, ठाकुरगंगटी व बोआरीजोर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा. इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरा कर लिया है.
चार दिसंबर को मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया जायेगा और सभी बूथों की ओर रवाना होंगे.बोआरीजोर के चार बूथों को सुरक्षा को लेकर परिवर्तित किया गया है. प्रावि बलकमि को केंदुपत्ता संग्रह केंद्र आद्रो, उमवि बड़ा पिपरा दक्षिण भाग को उप्रावि बरसंडा, उप्रावि बड़ा पिपरा उत्तरी भाग को उप्रावि बसंडा व प्रावि बड़ा केरलो को प्रावि केरासोल में परिवर्तित कर दिया गया है. वहीं बोआरीजोर के नीमा कला पंचायत के बूथ संख्या 63 मवि नीमाकला नया भवन दक्षिण भाग में वार्ड प्रत्याशी उर्मीला देवी की मौत हो गयी. इस कारण वार्ड के मतदान को स्थगित कर दिया गया है.
इस बूथ पर बांकी तीनों पदों का मतदान का होगा. वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीन प्रखंडों के अलावा पथरगामा प्रखंड के बूथ संख्या 81 प्रावि पंडाटोला बिसाहा व 105 उप्रावि भट्टाचक में वार्ड सदस्य के लिए पुनर्मतदान भी कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










