बसंतराय थाना प्रभारी, एएसआइ व जमादार पर मुकदमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : बसंतराय के थाना प्रभारी संजय कुमार पासवान, एएसआइ डीएन सिंह व जमादार बिंदा राम पर मुकदमा दर्ज हुआ है. रूपनी गांव के मो अयूब अली ने तीनों पर सीजेएम के न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल किया है. दर्ज परिवाद पत्र संख्या 819/15 में न्यायालय ने शपथ बयान के लिये 14 दिसंबर की तिथि […]
विज्ञापन
गोड्डा : बसंतराय के थाना प्रभारी संजय कुमार पासवान, एएसआइ डीएन सिंह व जमादार बिंदा राम पर मुकदमा दर्ज हुआ है. रूपनी गांव के मो अयूब अली ने तीनों पर सीजेएम के न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल किया है.
दर्ज परिवाद पत्र संख्या 819/15 में न्यायालय ने शपथ बयान के लिये 14 दिसंबर की तिथि मुकर्रर की गयी है. दर्ज परिवाद पत्र के अनुसार अयूब अली की पत्नी वर्तमान में पंचायत चुनाव लड़ रही है. चुनाव के दिन 28 नवंबर को शिकायत को लेकर थाना पहुंचने पर तीनों से मिलकर अभियोगी अयूब अली व उनके पत्नी चुनाव अभिकर्ता के साथ मारपीट की . घटना 29.11.15 को दो बजे दोपहर से सात बजे रात्रि तक बसंतराय थाना परिसर में घटी.
अभियोगी ने वरीय पुलिस अधिकारी को भी घटना की सूचना दी. कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुकदमा दायर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










