ठेला चालक की मौत

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा चौक पर बाइक के धक्के से ठेला चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ठेला चालक लाल बिहारी साह (22 वर्ष) शनिवार रात पथरा गांव से लौट रहा था. इसकी क्रम में एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा चौक पर बाइक के धक्के से ठेला चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ठेला चालक लाल बिहारी साह (22 वर्ष) शनिवार रात पथरा गांव से लौट रहा था. इसकी क्रम में एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी.
इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. घायल लाल बिहारी साह को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि मृतक के सिर व कान के पास गंभीर चोट के निशान हैं.
संभवत: ब्रेन हेमरेज से उसकी मौत हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक को पकड़ लिया, जबकि चालक अमित रंजन भाग निकला. घटना की खबर मिलते ही विधायक के निर्देश पर उनके पीए विजय मंडल सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सरकार की ओर से मृतक को आश्रितों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










