लिपिकों का बढ़े मानदेय

गोड्डा : लिपिक का मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसका नेतृत्व जिला मंत्री अमरनाथ पाठक ने किया. धरना के बाद कर्मचारियों ने मांगों को ज्ञापन डीसी को सौंपा. मौके पर महासंघ के जिला महामंत्री श्री पाठक […]
गोड्डा : लिपिक का मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसका नेतृत्व जिला मंत्री अमरनाथ पाठक ने किया.
धरना के बाद कर्मचारियों ने मांगों को ज्ञापन डीसी को सौंपा. मौके पर महासंघ के जिला महामंत्री श्री पाठक ने कहा कि कर्मचारियों के कई मुद्दे पर समझौते दर समझौते होने के बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है.
इसके विरोध में कर्मचारी धरना पर बैठे हैं. श्री पाठक ने बताया कि कर्मचारी सरकार के खिलाफ गोलबंद हो गये हैं. जिला स्तर पर धरना–प्रदर्शन के बाद 18 नवंबर को रांची में धरना प्रदर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










