ओके::रामनवमी पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

–बाबा महादेव का भी हुआ रुद्राभिषेक प्रतिनिधि, महगामामहगामा के हाट परिसर में शनिवार को रामनवमी के अवसर पर अखंड संकीर्तन का आयोजन हुआ. 72 घंटे तक अखंड संकीर्तन किया जायेगा. कीर्तन मंडली मधैया की ओर से यह आयोजन किया गया है. बासुकीनाथ से आये पुरोहित सपन कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर संकीर्तन की शुरुआत […]
–बाबा महादेव का भी हुआ रुद्राभिषेक प्रतिनिधि, महगामामहगामा के हाट परिसर में शनिवार को रामनवमी के अवसर पर अखंड संकीर्तन का आयोजन हुआ. 72 घंटे तक अखंड संकीर्तन किया जायेगा. कीर्तन मंडली मधैया की ओर से यह आयोजन किया गया है. बासुकीनाथ से आये पुरोहित सपन कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर संकीर्तन की शुरुआत की. इस दौरान भक्तों की लंबी कतार रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में जमा रही. वहीं पूजा समितियों की ओर से बाबा रामेश्वरनाथ की प्रतिमा पर रुद्राभिषेक भी किया गया. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा. मौके पर अध्यक्ष संजीव कुमार झा,राजेश कुमार मिश्रा, मृत्युंजय कुमार झा, सुनील कुमार चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










