ओके::महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

Published at :28 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

नगर प्रतिनिधि, गोड्डा देवदांड़ थाना अंतर्गत करमपुरा गांव में शनिवार की सुबह घरेलू विवाद में बादो देवी (25 वर्ष) ने जहर खा लिया. इससे महिला की हालत बिगड़ गयी. मां की हालत बिगड़ते देख बड़े पुत्र ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी. सभी ने मिल कर आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल पहंुचाया. जहां […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, गोड्डा देवदांड़ थाना अंतर्गत करमपुरा गांव में शनिवार की सुबह घरेलू विवाद में बादो देवी (25 वर्ष) ने जहर खा लिया. इससे महिला की हालत बिगड़ गयी. मां की हालत बिगड़ते देख बड़े पुत्र ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी. सभी ने मिल कर आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल पहंुचाया. जहां महिला का इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला घर में अकेले रहती है. पति पांचु मंडल पंजाब में रहते हैं. फोन पर पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी. इससे आक्रोशित पत्नी ने जहर खा लिया. बादो देवी का दो पुत्र है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. खबर लिखे जाने तक महिला को होश नहीं आया था. गांव के लोगों ने महिला के पति पांचु मंडल को दूरभाष पर मामले की जानकारी दी.——————————————तस्वीर: 07 अस्पताल में इलाजरत महिला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola