ओके::बसंतराय में बीते 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

Published at :28 Mar 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::बसंतराय में बीते 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

प्रतिनिधि, बसंतरायबसंतराय प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली गुल है. इस कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत संकट से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग के पदाधिकारी संवेदनशील नहीं है. इस कारण बसंतरायवासियों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी. ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतरायबसंतराय प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली गुल है. इस कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत संकट से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग के पदाधिकारी संवेदनशील नहीं है. इस कारण बसंतरायवासियों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी. ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी रोष है. ग्रामीणों ने बताया कि बिना फॉल्ट के पथरगामा पावर सब स्टेशन से बसंतराय का लाइन काट दिया गया. ग्रामीणों ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो ब्लॉक से लेकर पथरगामा पावर सब स्टेशन तक आंदोलन किया जायेगा. —————————-ग्रामीणों की प्रतिक्रि या” बिजली विभाग की नौटंकी से 500 उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है.”-मो इरफान आलम, ग्रामीण.” प्रत्येक दिन बिजली रुला रही है. नियमित बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है.”-दिलीप पासवान, ग्रामीण.” समय पर बिल चुकाते हैं. फिर भी बिजली नहीं मिलती है.”-मो जहांगीर आलम,ग्रामीण.” विभाग मनमानी पर उतारू है. क्षेत्र में दो घंटे भी बिजली नहीं मिलती है.”-मकसूद आलम, ग्रामीण.”ग्रामीण क्षेत्रों में पावर कट की समस्या बनी हुई है. कोई देखने वाला नहीं है.”- मो कैसर अली, ग्रामीण.” इस तरह विद्युत संकट रहा तो विद्युत कनेक्शन लेने का क्या फायदा. मजबूरन कनेक्शन कटाना होगा.”-मो सिकंदर, ग्रामीण.” पथरगामा पावर सब स्टेशन के जेई मोबाइल बंद रखते हैं. समस्या किसे बतायेंगे.”-अविभाषचंद्र ठाकुर, ग्रामीण.” विभाग के कारगुजारियों से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं. उपायुक्त से कार्रवाई की मांग करते हैं.”- घनश्याम चौधरी, ग्रामीण.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola