लोक अदालत में 37 मामलों का हुआ निबटारा

Published at :27 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 37 मामलों का हुआ निबटारा

आठ लाख 66 हजार 19 रुपये का पांच चेक वितरितदो लाख 96 हजार 860 रुपये की हुई वसूलीगोड्डा, कोर्ट प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में लोक अदालत आयोजित हुआ. जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव आनंद प्रकाश ने बताया कि चार बेंच के द्वारा 37 मामलों को निबटाया […]

विज्ञापन

आठ लाख 66 हजार 19 रुपये का पांच चेक वितरितदो लाख 96 हजार 860 रुपये की हुई वसूलीगोड्डा, कोर्ट प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में लोक अदालत आयोजित हुआ. जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव आनंद प्रकाश ने बताया कि चार बेंच के द्वारा 37 मामलों को निबटाया गया. मोटर यान दुर्घटना दावा वाद में आठ लाख 66 हजार 19 रुपये पांच चेक पक्षकारांे के बीच वितरण किया गया. किन-किन मुकदमों में हुआ चेक वितरितप्रधान जिला जज के न्यायालय से एमएसीटी 45/11 में एक लाख 15 हजार, इसी न्यायालय से मुकदमा संख्या 44/12 में एक लाख 25 हजार, डीजे प्रथम के न्यायालय से एमएसीटी वाद 11/12 में दो चेक चार लाख 51 हजार 19 रुपये व एक लाख 25 हजार, डीजे तृतीय के न्यायालय से एमएसीटी 80/12 से 50 हजार का चेक पक्षकारों के बीच वितरित हुआ. वहीं डीजे प्रथम के न्यायालय से वाद संख्या 07/13 में चार लाख 50 हजार रुपया में पक्षकारों के बीच मामला सेटल हुआ.किसने की कितनी वसूलीबीएसएनएल द्वारा दो मामलों में 13 हजार 400 रुपये, बैंक ऑफ इंडिया मोतिया डुमरिया शाखा ने 14 मामलों में दो लाख 80 हजार 160 रुपये, एसीजेएम के न्यायालय से एक्साइज के तीन मामलों में 3300 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.किन न्यायालयों के मुकदमों में हुई सुलहसीजेएम डीसी मिश्रा के न्यायालय से दो, एसडीजेएम वाइके सिंह के न्यायालय से एक, जेएम आनंदा सिंह के न्यायालय से दो, एके वैश्य के न्यायालय से तीन व अनुमंडलाधिकारी के न्यायालय से तीन मामलो में सुलह हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola