पोड़ैयाहाट में पंचायत समिति की हुई बैठक

पोशाक वितरण में अनियमितता का उठाया मामलाबीडीओ ने जांच का दिया आश्वासनपोड़ैयाहाट. प्रखंड के प्रशिक्षण भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख अनिता सोरेन की अध्यक्षता में हुई. पंस सदस्यों ने पंचायत समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का मामला प्रमुखता से उठाया. पंस सदस्यों ने एक स्वर में विभिन्न विद्यालयों में […]
पोशाक वितरण में अनियमितता का उठाया मामलाबीडीओ ने जांच का दिया आश्वासनपोड़ैयाहाट. प्रखंड के प्रशिक्षण भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख अनिता सोरेन की अध्यक्षता में हुई. पंस सदस्यों ने पंचायत समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का मामला प्रमुखता से उठाया. पंस सदस्यों ने एक स्वर में विभिन्न विद्यालयों में पोशाक वितरण में अनियमितता का मामला उठाया. वहीं आनाज वितरण में डीलरों की मनमानी का मामला भी उठाया. बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने पंस सदस्यों की मांगों को गंभीरता से सुनने के बाद पोशाक वितरण में अनियमितता की जांच के लिए कमेटी बनाये जाने का आश्वासन दिया. बीडीओ श्री सिंह ने पंस सदस्यों से प्रखंड में विकास कार्यों में अनियमितता को प्रमुखता से रखे जाने की अपील की. इस दौरान पंसस शेखर साह, विजय हरिजन, डोमन ठाकुर, जेई शत्रुघ्न मांझी, प्रमोद राम,अजय शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










