नेशनल कै रम चैंपियनशिप के लिए खिलाडि़यों की टोली रवाना

नगर प्रतिनिधि,गोड्डामहाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित नेशनल कैरम चैंपियनशिप में भाग लेने खिलाडि़यों की टोली गुरुवार को रवाना हुई. इस मौके पर पूर्व नेशनल अंपायर सह जिला कैरम संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि नागपुर में 28 से 31 मार्च तक होने वाली 43वीं जूनियर एंड यूथ नेशनल कैरम चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम […]
नगर प्रतिनिधि,गोड्डामहाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित नेशनल कैरम चैंपियनशिप में भाग लेने खिलाडि़यों की टोली गुरुवार को रवाना हुई. इस मौके पर पूर्व नेशनल अंपायर सह जिला कैरम संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि नागपुर में 28 से 31 मार्च तक होने वाली 43वीं जूनियर एंड यूथ नेशनल कैरम चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में शामिल जिला के सात खिलाडि़यों का एक जत्था स्थानीय बस स्टैंड से रवाना हो गया. यूथ वर्ग में काव्यश्री, कनक बल्लभी, बालिका वर्ग में बेथेल मिशन स्कूल की सिम्मी कुमारी व आलिया हांसदा व बालक वर्ग में आशीष रंजन, संदीप कुमार, प्रसन्नजीत साहा को शामिल किया गया है. इस दौरान उपाध्यक्ष संजीव झा, विनय वत्स, टीम मैनेजर विपिन चंद्र दुबे, विभाष चंद्र आदि उपस्थित थे. श्री झा ने बताया कि शुक्रवार को कैरम टीम धनबाद से मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










