टीम इंडिया की जीत को लेकर निकाली रैली

Published at :25 Mar 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया की जीत को लेकर निकाली रैली

तसवीर-20 में नवयुवक संघ के युवा हाथ में तिरंगा व शिल्ड लिये रैली निकालते नवयुवक संघ ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों में भरा जोश डीसी से की मैच के दौरान बिजली आपूर्ति की मांग संवाददाता, गोड्डा गुरुवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल मैच खेला जायेगा. मैच के पूर्व संध्या पर स्थानीय […]

विज्ञापन

तसवीर-20 में नवयुवक संघ के युवा हाथ में तिरंगा व शिल्ड लिये रैली निकालते नवयुवक संघ ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों में भरा जोश डीसी से की मैच के दौरान बिजली आपूर्ति की मांग संवाददाता, गोड्डा गुरुवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल मैच खेला जायेगा. मैच के पूर्व संध्या पर स्थानीय गांधीनगर गोझी के नवयुवक संघ के युवाओं ने हाथ में तिरंगा व कप लेकर शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. मोटरसाइकिल जुलूस मुख्य बाजार के साथ विभिन्न गलियों से होते हुए शहीद स्तंभ परिसर पहुंचा. लोगों के बीच खेल के पहले मोटरसाइकिल पर सवार युवाओं ने नारेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इंडिया की जीत का दावा किया. टीम इंडिया पर सबों को नाज है. इस दौरान युवाओं में श्रवण कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, कृष्णा कुमार, विजय कुमार, छोटे लाल पंडित, विवेक कुमार, अजय कुमार आदि के नाम शामिल थे……………………………………….. मैच के दौरान शहरी व ग्रमीण क्षेत्रों में मिले निर्बाध विद्युत आपूर्ति गोड्डा. गुरुवार को भारत-ऑट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच को लेकर शहर शहित ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों से की है. उपभोक्ताओं ने बताया कि लगातार एक सप्ताह से जिले में लचर विद्युत व्यवस्था से काफी परेशानी हो रही है. मैच के दौरान अगर बिजली आपूर्ति कट होती है तो हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग मैच देखने से वंचित रह जायेंगे. इस संबंध में लोगों ने डीसी से इस मामले में पहल करने की मांग लोगों ने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola