फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार की माल खानपुर टीम ने जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार की माल खानपुर टीम ने जीता खिताब

मेहरमा में 29वां उरांव आदिवासी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के डोय खेल मैदान में सौरिचकला के तत्वावधान में आयोजित 29वें उरांव आदिवासी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया. यह प्रतियोगिता और मेला पिछले 29 वर्षों से सौरिचकला कमेटी द्वारा नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है. खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में झारखंड और बिहार के अलावा बंगाल की टीमें भी भागी हुईं. सभी टीमों को पछाड़ते हुए झारखंड राज्य के गोड्डा जिला की फुटबॉल क्लब मसुरिया और बिहार भागलपुर जिला की फुटबॉल क्लब माल खानपुर की टीमें फाइनल में पहुंचीं. फाइनल मैच 30 30 मिनट का खेला गया. माल खानपुर की टीम ने मध्यांतर से पहले एक गोल और मध्यांतर के बाद एक और गोल कर कुल दो गोल से मसुरिया टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को सौरिचकला पंचायत की मुखिया प्रियंका देवी ने 70 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की. उपविजेता टीम को पंसस राजेश कुजूर ने 60 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों फुटबॉल क्लब अमौर और फुटबॉल क्लब बिहार के कटिहार को खेल समिति के अध्यक्ष रामविलास कुजूर ने दस-दस हजार रुपये प्रदान किये. निर्णायक की भूमिका अनिल मुर्मू, मिथुन कुजूर, हेमलाल सोरेन और अमित किस्कू ने निभायी. खेल आयोजन को सफल बनाने में शैलेंद्र कुजूर, राजीव कुजूर, प्रदीप कुजूर और पिंटू कुजूर महत्वपूर्ण भूमिका निभाये. प्रतियोगिता और मेला ने न केवल खेलकूद को बढ़ावा दिया बल्कि उरांव आदिवासी समुदाय में उत्साह और सामाजिक समर्पण को भी मजबूती दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola