गोड्डा में आयोजित तेली महाअधिकार रैली में बोलीं यशोदा बेन, कहा - बेटियां समाज की धरोहर

Updated at : 25 Feb 2018 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में आयोजित तेली महाअधिकार रैली में बोलीं यशोदा बेन, कहा - बेटियां समाज की धरोहर

गोड्डा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन ने कहा कि बेटियां देश की धरोहर हैं, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता यशोदा बेन ने तेली समाज को एकजुट करने पर बल दिया. कहा कि जब तक तेली समाज एकजुट होकर संघर्ष नहीं करेंगे तब तक समाज का कल्याण […]

विज्ञापन

गोड्डा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन ने कहा कि बेटियां देश की धरोहर हैं, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता यशोदा बेन ने तेली समाज को एकजुट करने पर बल दिया. कहा कि जब तक तेली समाज एकजुट होकर संघर्ष नहीं करेंगे तब तक समाज का कल्याण संभव नहीं हैं.

सभी लोगों को समाज की बेहतरी के लिए एकजुट होने को कहा. साथ ही श्रीमती बेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे को भी बुलंद किया. वे रविवार को गांधी मैदान में रविवार को आयोजित तेली अधिकार महारैली को संबोधित कर रही थीं. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जला कर की.

उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान करना चाहिए. बेटियां समाज की धरोहर है. बेटियों का सम्मान करने से समाज का भी सम्मान होगा और खुद का भी. श्रीमती यशोदा बेन ज्यादा देर तक नहीं बोल पायीं. भाषण के दौरान वह हिंदी में बोलते बोलते लड़खड़ा जा रहीं थीं. महारैली में झारखंड तेली समाज के अध्यक्ष अरुण साहु सहित दूसरे प्रदेश के तेली समाज के नेता भी पहुंचे थे.

समाज के बच्चों को शिक्षित करने पर बल

वहीं, कार्यक्रम में यशोदा बेन के भाई सह तेली समाज के नेता अशोक भाई मोदी ने भी कार्यक्रम में समाज को एकजुट होने के साथ-साथ शिक्षित होने पर बल दिया. कहा कि जब तक शिक्षित नहीं होंगे तब तक समाज का उत्थान संभव नहीं है. बेटियों को पढाने आदि के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन किया. कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा बेहतर काम किया जा रहा है. इन्होंने देश के लिए त्याग किया है. साथ ही यशोदा बेन ने भी देश के लिये त्याग किया है. इस पर पूरे देश व समाज को गर्व होना चाहिए. कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहु ने भी संबोधित किया. इस दौरान अरुण साह सहित कई लोग थे.

कार्यक्रम से नदारद रहे आयोजनकर्ता

कार्यक्रम में आयोजनकर्ता नहीं थे. कार्यक्रम में मंच पर खटपट दिखी. आयोजनकर्ता सहित सदस्य ही मंच से नदारद दिखे. इसको लेकर आपस में खींचतान भी देखी गयी. नेताओं ने मंच से इस बात को उजागर किया. हालांकि दबी जुबान यह बात उठती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola