पांच केंद्रों पर जेएसएससी की परीक्षा आज, तैयारी पूरी

Updated at : 19 Nov 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
पांच केंद्रों पर जेएसएससी की परीक्षा आज, तैयारी पूरी

गोड्डा : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा को लेकर गोड्डा के पांच केंद्रों में तैयारी पुरी कर ली गयी है. 19 नवंबर को होने वाली जेएसएससी की परीक्षा को लेकर गत दिनों उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह व सिविल एसडीओ नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा केंद्राधीक्षक सहित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाने के उपरांत शनिवार […]

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा को लेकर गोड्डा के पांच केंद्रों में तैयारी पुरी कर ली गयी है. 19 नवंबर को होने वाली जेएसएससी की परीक्षा को लेकर गत दिनों उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह व सिविल एसडीओ नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा केंद्राधीक्षक सहित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाने के उपरांत शनिवार को परीक्षा की तैयारी केंद्रों में पूरी कर ली गयी है.

प्लस टू विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अजीत कुमार मिश्र एवं बालिका उच्च विद्यालय केंद्र के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो असलम ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए सीटिंग एरेंजमेंट कार्य को पूरा कर लिया गया है. इसके अलावा वीर कुंवर सिंह कॉलेज, महिला कॉलेज व गोड्डा कॉलेज केंद्र में भी परीक्षा की तैयारी को पूरा कर लिया गया है.

3383 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद: इधर, जेएसएससी की परीक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा भी पूरी तरह से तैयारी कर ली गयी है. सभी केंद्रों पर पुलिस बलों के अलावा महिला पुलिस बलों की भी तैनाती रहेगी. डीपीआरओ रवि कुमार के मुताबिक पांचों केंद्र में जेएसएससी की परीक्षा में 3383 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola