दाे दिन में पकड़े जायेंगे रितेश के हत्यारे

Updated at : 16 Nov 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
दाे दिन में पकड़े जायेंगे रितेश के हत्यारे

आश्वासन . रितेश हत्याकांड व डुमरिया सड़क लूट मामले का जल्द होगा उद्भेदन गोड्डा : एसपी कक्ष में बुधवार को संताल परगना डीआइजी अखिलेश झा ने प्रेस वार्ता किया. वार्ता के दौरान श्री झा ने मुख्य रूप से गोड्डा में गत दिनों सड़क लूट कांड एवं वार्ड पार्षद हत्या कांड को लेकर पुलिस की ओर […]

विज्ञापन

आश्वासन . रितेश हत्याकांड व डुमरिया सड़क लूट मामले का जल्द होगा उद्भेदन

गोड्डा : एसपी कक्ष में बुधवार को संताल परगना डीआइजी अखिलेश झा ने प्रेस वार्ता किया. वार्ता के दौरान श्री झा ने मुख्य रूप से गोड्डा में गत दिनों सड़क लूट कांड एवं वार्ड पार्षद हत्या कांड को लेकर पुलिस की ओर से अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा गोड्डा में वार्ड पार्षद की नृशंस हत्या मामले पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, चिह्नित स्थानों को लोकेट कर छापेमारी हो रही है. विज्ञान व तकनीकी का इस केस में पूरा सहयोग लिया जा रहा है,
दो से तीन दिनों के अंदर निखिलजीत यादव की गिरफ्तारी किये जाने का दावा डीआइजी श्री झा ने किया. साथ ही कहा कि हत्या प्रकरण को लेकर आरोप पत्र दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चलायी जायेगी. सवालों के जवाब में कहा कि डुमरिया में गत दिनों सड़क लूट कांड का भी जल्द पर्दाफाश हो जायेगा. सात दिनों के अंदर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
साथ ही सड़क लूट कांड के दौरान घटना स्थल पर पहुंचने वाले कनीय पुलिस पदाधिकारी को चिह्नित किया जा रहा है, दंडित करने का काम किया जायेगा. वार्ता के दौरान एसपी हरिलाल चौहान, एसडीपीओ अभिषेक कुमार, डीएसपी शिवेंद्र ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे.
रितेश के परिजनों को न्याय का भरोसा दिया
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद डीआइजी सीधे वार्ड पार्षद रितेश मंडल के घर पहुंचे. घर पहुंच उन्होंने शोक-संतप्त परिजनाें को ढांढस बंधाया. उन्होंने रितेश के छोटे भाई मुकेश मंडल से पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान मौजूद रितेश के भाई मुकेश, रंजन यादव व किरमान अंसारी ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी गयी. वहीं डीआइजी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरती जायेगी. पुलिस जल्द से जल्द हत्यारोपित को गिरफ्तार करेगी.
डीआइजी के पहुंचने के बाद ही बिलख-बिलख कर रोने लगा पूरा परिवार
रितेश के घर जैसे ही डीआइजी पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे उनका पूरा परिवार बिलख-बिलख कर रोने लगा. वहीं मुकेश भी रोने लगा तथा पुलिस से न्याय की गुहार लगायी. इस दौरान वहां मौजूद पुलिस व लोगों की आंखें भी नम हो गयी.
100 डायल पर सूचना दें, कार्रवाई होगी
श्री झा ने लोगों से आग्रह किया है कि गोड्डा में अपराध पर नियंत्रण के लिये पुलिस को सहयोग करें. 100 डायल कर सभी तरह की सूचना देने पर जोर दिया.
डुमरिया व खटनय के बीच पुलिस पिकेट : श्री झा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र खटनय से डुमरिया के बीच पुलिस पिकेट तथा गश्ती व पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांडै गांव में पुलिस पिकेट खोलने को लेकर एसपी को आवश्यक निर्देश दिया गया है. बताया कि एसपी मामले की जांच कर जल्द से जल्द मूर्त रूप में कार्य को रखे. श्री झा से पुलिस के रहने तथा पुलिस लाइन को लेकर पूछे जाने पर श्री झा ने कहा कि पुलिस खुद खानाबदोश है. पुलिस लाइन जर्जर है. जल्द ही अभियंता से डिमोल्सूस कराये जाने का निर्देश दिया. कहा कि पुलिस लाइन के लिये शहर से 10 किमी की दूरी पर स्थान की तलाश की जा रही है. डीसी से भी जमीन संबंधी मामले को लेकर सहयोग मांगी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola