वार्ड पार्षद की हत्या के विरोध में बंद रहे बाजार, सड़क जाम
Updated at : 15 Nov 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

रितेश हत्याकांड. हत्यारोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर परिजनों ने कारगिल चौक पर लगाया जाम पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत गोड्डा : सोमवार को देर शाम गोड्डा के वार्ड पार्षद रितेश मंडल की हत्या के विरोध में मंगलवार को दिन भर गोड्डा उबलता रहा. हत्या से आक्रोशित रितेश के परिजनों व […]
विज्ञापन
रितेश हत्याकांड. हत्यारोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
परिजनों ने कारगिल चौक पर लगाया जाम
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत
गोड्डा : सोमवार को देर शाम गोड्डा के वार्ड पार्षद रितेश मंडल की हत्या के विरोध में मंगलवार को दिन भर गोड्डा उबलता रहा. हत्या से आक्रोशित रितेश के परिजनों व समर्थकों ने कारगिल चौक को एक घंटे तक जाम कर दिया. विरोध को भांपते हुए गोड्डा में सुबह एक भी दुकानें नहीं खुली. बाजार में पूरी तरह सन्नाटा रहा. परिजनों व समर्थकों ने रितेश के शव को कारगिल चौक पर रख कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. महगामा, भागलपुर व दुमका रोड से आने वाली सभी गाड़ियों का चक्का जाम कर दिया गया. बाद में पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ.
वार्ड पार्षद की हत्या…
तीन घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकी. शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर में फ्लैग मार्च किया. इसके बाद एक के बाद एक दुकानें खुलने लगी और आम जनजीवन सामान्य हो पाया.
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा : अाक्रोशित परिवारों को समझाने के लिए सूचना पर तुरंत नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी के साथ एएसआइ सलीम खान, बबन राय, संजय सिंह, अशोक सिंह भी पहुंच गये. इसके थोड़ी ही देर बाद एसडीपीओ अभिषेक कुमार व सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जनार्दन सिंह भी कारगिल चौक पर पहुंच गये तथा आपा खोते लोगों को समझाया. समझा बुझा कर शांत कराया. हालांकि इसके बाद कारगिल चौक पर हो हंगामा कर रहे लोग शव को लेकर घर चले गये.
गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से उलझे लोग : गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौक पर गरमा गरमी हो गयी. समझाने आये पुलिस से ही मुहल्ले के लोगों की नोक झोक शुरू कर दी. बाद में पुलिस द्वारा समझदारी से काम लिया गया. लोगों को समझा बुझा कर हटा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




