इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लाखों की चोरी

बसंतराय : बसंतराय के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में सोमवार की देर रात लाखों की चोरी हो गयी. दुकान का नाम लकी इलेक्ट्रॉनिक्स है. थाना क्षेत्र के अहमदनगर चौक पर चोरी की घटना हुई है. थाने से महज 250 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने वेंटीलेटर तोड़कर एक लैपटॉप, […]
बसंतराय : बसंतराय के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में सोमवार की देर रात लाखों की चोरी हो गयी. दुकान का नाम लकी इलेक्ट्रॉनिक्स है. थाना क्षेत्र के अहमदनगर चौक पर चोरी की घटना हुई है. थाने से महज 250 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने वेंटीलेटर तोड़कर एक लैपटॉप, आठ पीस स्मार्टफोन व 32 हजार की नकदी पर हाथ फेर लिया है.
दुकानदार बरकात आलम ने जैसे ही दुकान खोला तो समान के दुकानों को अस्त व्यस्त पाया. मामले की सूचना सबसे पहले आसपास के लोगो को दी गयी. पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गयी. जानकारी होने पर एएसआइ जावेद अहमद ने दुकान को देखा. पुलिस ने बताया कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




