छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के नहर चौक स्थित मीरा सिनेमा हाॅल के समीप चंद्रकांत साह लाॅज के एक कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने फंंदे से लटक रहे 20 वर्षीय रोशन कुमार के शव को बरामद किया है. रात के करीब साढे आठ बजे नगर थाना की पुलिस को लाॅज के छात्रों ने सूचना […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के नहर चौक स्थित मीरा सिनेमा हाॅल के समीप चंद्रकांत साह लाॅज के एक कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने फंंदे से लटक रहे 20 वर्षीय रोशन कुमार के शव को बरामद किया है. रात के करीब साढे आठ बजे नगर थाना की पुलिस को लाॅज के छात्रों ने सूचना दी कि बंद कमरे में रोशन फांसी के फंदे पर लटक गया है. इस सूचना पर एसआइ बीएन सिंह, एएसआइ संजय सिंह तथा विमल शर्मा वारदात स्थल पर पहुंच गये. पुलिस बंद कमरे के दरवाजे को देर तक मशक्कत कर तोड़ने का प्रयास किये जाने पर दरवाजा नहीं खुला. अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ने के बाद पुलिस कमरे में प्रवेश कर पायी.
लाश को फंदे से उतारने के बाद मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




