ग्राम प्रधान की हत्या पर पुलिस से खफा लोग

Updated at : 10 Nov 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की हत्या पर पुलिस से खफा लोग

बोआरीजोर : बोआरीजोर के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कहा है कि रोहरा के ग्राम प्रधान रूजबेल्ट हांसदा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 17 नवंबर को रतनपुर मैदान में पुलिस के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी कर रहे थे. बैठक में गत रविवार को रोहरा ग्राम […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : बोआरीजोर के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कहा है कि रोहरा के ग्राम प्रधान रूजबेल्ट हांसदा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 17 नवंबर को रतनपुर मैदान में पुलिस के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी कर रहे थे. बैठक में गत रविवार को रोहरा ग्राम प्रधान रूजबेल्ट हांसदा की हत्या पर रोष जताया गया.

कहा गया कि मामले में अब तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. पुलिस की धीमी कार्यशैली को लेकर भी उपस्थित लोगों ने आक्रोश जताया. जिप सदस्य ने कहा कि हत्यारे की सात दिनों के अंदर गिरफ्तारी की जाय. गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर 17 नवंबर को रोहरा रतनपुर मैदान में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विशाल आंदोलन किया जायेगा. मौके पर अनुपा किस्कू, सुभाष हेंब्रम, सोनालाल सोरेन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola