एंबुलेंस का सायरन बना तारणहार सायरन सुनकर भागे अपराधी

गोड्डा : लूटपाट की घटना पुलिस के सायरन से नहीं रुकी बल्कि तब रुकी जब एंबुलेंस का सायरन बजा. एंबुलेंस के सायरन व नीली बत्ती के भुकभुकाहट के कारण ही अपराधी लुटकांड को छोड़कर फरार हो गये. मतलब डरे सहमे परिवारों के लिये एंबुलेंस तारणहार बनकर आया. इसके बाद पुलिस की वाहन पहुंची. जब पुलिस […]
गोड्डा : लूटपाट की घटना पुलिस के सायरन से नहीं रुकी बल्कि तब रुकी जब एंबुलेंस का सायरन बजा. एंबुलेंस के सायरन व नीली बत्ती के भुकभुकाहट के कारण ही अपराधी लुटकांड को छोड़कर फरार हो गये. मतलब डरे सहमे परिवारों के लिये एंबुलेंस तारणहार बनकर आया. इसके बाद पुलिस की वाहन पहुंची. जब पुलिस की वाहन पहुंची तब तक अपराधी भाग खड़े हुए थे. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस के वाहन को पहुंचने के बाद भी काफी देर तक लोग वाहनों में ही जमे रहे.
खौफ इतना था कि वाहन में फंसे लोग पुलिस के आने के बाद भी डर से वाहन से निकलना नहीं चाह रहे थे. काफी डरे सहमे थे. जब पुलिस जगह पर पहुंची तो वाहन से लोग निकले. लोग इतने डरे व सहमे थे कि भागने में ही अपनी भलाई समझी. प्रत्यक्षदर्शी इस घटना का बयां करते करते डर गये. कई परिवार के लोगो ने तो किसी प्रकार घर फोन कर अपने परिजनों को बुलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




