बरसात के दिनों में तो यहां से लोगों का टूट जाता है संपर्क

Updated at : 29 Oct 2017 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
बरसात के दिनों में तो यहां से लोगों का टूट जाता है संपर्क

गोड्डा : राज्य का गठन कराने वाले आंदोलनकारियों को अपना सम्मान व हक पाने के लिए एक बार फिर से आंदोलन किये जाने को लेकर हुंकार लगाया जा रहा है. शनिवार को जिले के प्रखंड क्षेत्रों से सैकड़ों आंदोलनकारियों ने शहीद स्तंभ परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी है. नेतृत्वकर्ता डॉ वीरेंद्र कुमार […]

विज्ञापन

गोड्डा : राज्य का गठन कराने वाले आंदोलनकारियों को अपना सम्मान व हक पाने के लिए एक बार फिर से आंदोलन किये जाने को लेकर हुंकार लगाया जा रहा है. शनिवार को जिले के प्रखंड क्षेत्रों से सैकड़ों आंदोलनकारियों ने शहीद स्तंभ परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी है. नेतृत्वकर्ता डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोड्डा जिले के झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि अलग राज्य की लड़ाई में समर्पित भाव से आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को सम्मान पाने के लिए एक ओर आंदोलन करने की तैयारी करनी पड़ रही है.

यह शर्म की बात है कि एक तरफ सरकार स्थापना दिवस मोहराबादी मैदान रांची में मनाने की तैयारी कर रही है. जिसमें सरकार द्वारा करोड़ों रुपया खर्च किया जायेगा. लेकिन जिन आंदोलनकारियों द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में बड़ा बिगुल फूंक कर एकीकृत बिहार से झारखंड राज्य को अलग कराया गया, उन आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा ना तो सम्मान और ना ही पेंशन दिया जा रहा है. डॉ सिंह ने कहा कि केवल गोड्डा जिला में करीब सात हजार झारखंड आंदोलनकारी हैं,

जिन्हें प्रशासन द्वारा चिह्नित कर सरकार को रिपोर्ट तक नहीं भेजा गया है. कई बार इस मामले को लेकर बैठक, धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के माध्यम से जिला प्रशासन व सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है. मगर किसी भी मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त ने इस मामले में कोई पहल नहीं की है. इसलिए आज की बैठक में जुटे सैकड़ों आंदोलनकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर के दिन इसी शहीद स्तंभ परिसर में सामूहिक रूप से झारखंड आंदोलनकारी आत्मदाह करेंगे. जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन व सरकार की होगी. इस दौरान विलास मंडल, राजेंद्र पंडित, अनिरुद्ध प्रसाद, राजेश कुमार महतो, संजय सिंह, उस्मानगणि सिद्दकी, किंकर चौहान, विष्णु महतो, अबुल कलाम आजाद, डॉ जेके पोद्दार, शंकर पोद्दार, मुनीलाल मंडल, शनिचर मंडल, सुभाष मंडल, नंदकिशोर साह, अरुण टुडू, नंदू वर्मा सहित सैकड़ों आंदोलनकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola