अब मोबइल एप पर मनरेगा प्रशिक्षण . हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से आये छात्र दे रहे जानकारी

Updated at : 26 Oct 2017 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
अब मोबइल एप पर मनरेगा प्रशिक्षण . हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से आये छात्र दे रहे जानकारी

गोड्डा : डीआरडीए में बुधवार को मनरेगा योजना के सफल कार्यान्वयन को लेकर जानकारी दी गयी. हावर्ड यूनिवर्सिटी से आये रिसर्च कर रहे छात्रों ने इस योजना के सफल कार्यान्वयन को लेकर आये डीडीसी, बीडीओ, बीपीओ आदि को प्रशिक्षित किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम रांची ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया था. इस विद्या […]

विज्ञापन

गोड्डा : डीआरडीए में बुधवार को मनरेगा योजना के सफल कार्यान्वयन को लेकर जानकारी दी गयी. हावर्ड यूनिवर्सिटी से आये रिसर्च कर रहे छात्रों ने इस योजना के सफल कार्यान्वयन को लेकर आये डीडीसी, बीडीओ, बीपीओ आदि को प्रशिक्षित किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम रांची ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया था. इस विद्या के तहत प्रशिक्षण के दौरान कहा कि नये मोबाइल एप्प से मनरेगा योजना का सफल कार्यान्वयन किया जायेगा.

इसके विभिन्न पहलुओं से उन्होंने अवगत कराया. छात्रों ने पे डैश नामक मोबाइल एप्लीकेशन पर मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जानकारी दी. बताया कि इससे इसके तहत चल रही योजनाओं का माॅनिटरिंग किया जाना आसान होगा. साथ ही बताया कि सभी पहलुओं की भी समीक्षा आसानी से हो पायेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी देर तक चला. प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी. आये प्रशिक्षकों का कहना था

कि इस योजनाओं में विभिन्न पहलू होते हैं. एक ऐसा एप्प बनाया गया है जो सभी पहलुओं को विस्तार से पटल पर रखेगा. इससे योजनाओं की माॅनीटरिंग में आसानी होगी. मौके पर गोड्डा डीडीसी वरुण रंजन, साहेबगंज डीडीसी नैंसी सहाय सहित पाकुड़ के डीडीसी सहित गोड्डा, साहेबगंज तथा पाकुड़ के बीडीओ व बीपीओ ने भी ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola