ब्रेन मलेरिया व डायरिया से दो बच्चे व एक महिला गंभीर

Updated at : 26 Oct 2017 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रेन मलेरिया व डायरिया से दो बच्चे व एक महिला गंभीर

गोड्डा : जिले में मलेरिया एवं डायरिया का कहर नहीं थम रहा है. आये दिन लोग बीमारी की चपेट में आकर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे हैं. बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के ईटहरी गांव निवासी मंगल सोरेन की सात वर्षीय पुत्री सुरभि सोरेन हैवी मलेरिया से ग्रसित होने के कारण गंभीर स्थिति में है. परिजनों […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिले में मलेरिया एवं डायरिया का कहर नहीं थम रहा है. आये दिन लोग बीमारी की चपेट में आकर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे हैं. बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के ईटहरी गांव निवासी मंगल सोरेन की सात वर्षीय पुत्री सुरभि सोरेन हैवी मलेरिया से ग्रसित होने के कारण गंभीर स्थिति में है. परिजनों ने बताया कि पहले गांव में ही स्थानीय चिकित्सकों ने इलाज किया था. स्थिति सुधरने के बजाय और खराब होने लगी. महगामा अस्पताल में इलाज के लिए ले गये,

वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया. शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक जुनैद आलम ने बच्चे का इलाज किया. किंतु गंभीर हालत में लाये जाने पर उन्हाेंने भी बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. इधर, सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के सलगामा गांव निवासी बैजनाथ पहाड़िया के पांच वर्षीय पुत्र विकास पहाड़िया की भी ब्रेन मलेरिया से हालत गंभीर बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से बीमार चल रहा है. हैवी मलेरिया होने से उसे अस्पताल में स्लाइन दवा दी जा रही है.

वहीं, सदर प्रखंड क्षेत्र के मौलनाकित्ता गांव निवासी प्रदीप मंडल की पत्नी 22 वर्षीय संजू देवी डायरिया से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती करायी गयी है. मां नुको देवी ने बताया कि तीन चार दिनों से उलटी दस्त की शिकायत हो रही है. सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देख रेख में ब्रेन मलेरिया व डायरिया रोग से ग्रसित का इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola