मोस्टवांटेड शहबाज धराया बड़ी खबर . लूटकांड सहित फिरौती के एक दर्जन मामले में है वांछित

गोड्डा : हत्या, आर्म्स एक्ट लूट सहित अन्य दर्जनों मामलों के आरोपित ललमटिया सहित महगामा का मोस्टवांटेड अपराधी शहबाज अंसारी को ललमटिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है. शहबाज अंसारी द्वारा हाल के दिनों में ललमटिया थाना क्षेत्र में ही बैंक आफ इंडिया के एजेंट राहुल रंजन […]
गोड्डा : हत्या, आर्म्स एक्ट लूट सहित अन्य दर्जनों मामलों के आरोपित ललमटिया सहित महगामा का मोस्टवांटेड अपराधी शहबाज अंसारी को ललमटिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है. शहबाज अंसारी द्वारा हाल के दिनों में ललमटिया थाना क्षेत्र में ही बैंक आफ इंडिया के एजेंट राहुल रंजन से डेढ़ लाख की लूट कर ली थी. दिनदहाड़े ही लूट की घटना को शहबाज ने अंजाम दिया था. एजेंट राहुल रंजन कहीं से राशि लेकर आ रहे थे.
इसी बीच शहबाज अंसारी सहित अन्य ने रेकी कर एजेंट को लूट लिया. इसको लेकर ललमटिया थाना में लूट का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस शहबाज अंसारी की तलाश कर रही थी. पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली ललमटिया थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने शहबाज को पकड़ लिया. लूटकांड में शहबाज मुख्य रूप से आरोपित था. पुलिस ने शहबाज के घर लूटे गये बैग को भी बरामद किया गया है. हालांकि शहबाज के पास कोई राशि हाथ नहीं लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




