नपं की सात दुकानें सील कार्रवाई . दुकानदारों पर लाखों का किराया बकाया

गोड्डा : नगर पंचायत की सात दुकानों को शनिवार को सील कर दिया गया है. यह कार्रवाई स्वयं नगर पंचायत विभाग ने ही की है. वर्षों से नगर पंचायत को बकाया राशि नहीं दिये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है. नगर पंचायत के ओर से शहर के कारगिल चौक, बस स्टैंड परिसर आदि स्थानों […]
गोड्डा : नगर पंचायत की सात दुकानों को शनिवार को सील कर दिया गया है. यह कार्रवाई स्वयं नगर पंचायत विभाग ने ही की है. वर्षों से नगर पंचायत को बकाया राशि नहीं दिये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है. नगर पंचायत के ओर से शहर के कारगिल चौक, बस स्टैंड परिसर आदि स्थानों पर नगर पंचायत ने कार्रवाई की है. जिन दुकानों को विभाग ने सील किया है उन दुकानों के संचालक कार्रवाई की डर से भाग गये थे. दुकान का ताला तोड़कर विभाग का ताला जड़ा गया है.
विभाग की ओर से बताया गया कि दुकानदारों पर एक लाख से 70 हजार रुपये की राशि इन दुकानों पर बकाया थी. वर्षों से इनके द्वारा नगर पंचायत को किसी प्रकार का टैक्स नहीं दिया गया. हालांकि इन दुकानों को लोक अदालत आदि के माध्यम से नोटिस भेजे जाने का काम किया गया था. बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिये जाने पर ही कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




