मामूली झड़प में हवलदार का हाथ तोड़ा

Updated at : 16 Sep 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
मामूली झड़प में हवलदार का हाथ तोड़ा

गोड्डा : गोड्डा पुलिस बल के हवलदार को डंडे से पीट कर हाथ तोड़ दिया गया है. मामला शुक्रवार की दोपहर का है. झंझट राधिका प्रिंटिंग प्रेस के पास की है. घायल हवलदार का नाम बाबूजन हांसदा है. श्री हांसदा न्यायिक दंडाधिकारी के आवास पर प्रतिनियुक्त हैं. हवलदार ने ही बताया कि वह राधिका प्रिंटिंग […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा पुलिस बल के हवलदार को डंडे से पीट कर हाथ तोड़ दिया गया है. मामला शुक्रवार की दोपहर का है. झंझट राधिका प्रिंटिंग प्रेस के पास की है. घायल हवलदार का नाम बाबूजन हांसदा है. श्री हांसदा न्यायिक दंडाधिकारी के आवास पर प्रतिनियुक्त हैं. हवलदार ने ही बताया कि वह राधिका प्रिंटिंग प्रेस में अपना परिचय पत्र बनाने गये थे. उनकी गाड़ी सड़क के किनारे लहेरी टोला के पास खड़ी थी. इसी बीच स्कॉरपियो जेएच 10 एम 9310 पर सवार होकर कुछ लोग आये तथा पूछा कि गाड़ी किसका है.

इतने पर हवलदार की दुपहिया गाड़ी को ठोकर मारकर गड्ढे में गिरा दिया. जब हवलदार द्वारा इसका विरोध किया गया तो वाहन से उतरकर दो तीन लोगों ने बेरहमी से पीट दिया. पीटने से हवलदार का बायां हाथ टूट गया है. श्री हांसदा द्वारा इसके बाद मामले की जानकारी नगर थाना को दी गयी. नगर थाना की पुलिस द्वारा सबसे पहले इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में इलाज कराये जाने के बाद श्री हांसदा को बाहर रेफर कर दिया गया. वहीं नगर थाना में मुन्ना तिवारी सहित अज्ञात के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा आरोपित के धरपकड़ के लिये छापेमारी भी की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola