सेवानिवृत्त इसीएलकर्मी के खाते से उड़ाये 96 हजार
Updated at : 14 Sep 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

साइबर ठगों ने फोन कर सुबल महतो से मांगा था एटीएम का पिन नंबर बोआरीजोर : सेवानिवृत्त इसीएल कर्मी के अकाउंट से साइबर ठगों ने 96 हजार 600 की राशि उड़ायी है. अकाउंट सुबल महतो का है. वे ललमटिया के रहने वाले हैं. इसको लेकर सुबल महतो ने ललमटिया थाना में आवेदन दिया है तथा […]
विज्ञापन
साइबर ठगों ने फोन कर सुबल महतो से मांगा था एटीएम का पिन नंबर
बोआरीजोर : सेवानिवृत्त इसीएल कर्मी के अकाउंट से साइबर ठगों ने 96 हजार 600 की राशि उड़ायी है. अकाउंट सुबल महतो का है. वे ललमटिया के रहने वाले हैं. इसको लेकर सुबल महतो ने ललमटिया थाना में आवेदन दिया है तथा कार्रवाई करने की मांग की है. सुबल महतो ने बताया कि आठ सितंबर को बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठग ने पहले एटीएम का नंबर मांगा. सभी नंबर को लिये जाने के बाद लगातार दो दिनों में साइबर ठग ने 96 हजार की राशि पर हाथ फेर दिया. कुल 14 किश्तों में राशि की निकासी की गयी है. सुबल महतो को जानकारी तब मिली वह बैंक से पैसा निकालने आये थे.
बैंक के कर्मियों ने बताया कि अकाउंट से राशि की निकासी की गयी है तब जाकर रिटायर्ड कर्मी के होश उड़ गये. इसके बाद ही मामले की जानकारी ललमटिया थाना को दी. बताया कि वे दशहरा आदि को लेकर कुछ खरीदारी करने आये थे. वे राशि निकाले जाने से काफी दुखी थे.
दिन व दिन बढ़ रहा साइबर अपराध
आये दिन जिले में साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही है. इसके पहले भी नुनबट्टा गांव में साइबर अपराधियों ने अकाउंट से राशि की निकासी कर ली थी. इस पर पुलिस को भी कोई कंट्रोल नहीं है. साइबर ठग भोले भाले लोगों को इसका शिकार बनाकर गोपनीय जानकारियां लिये जाने के बाद राशि की निकासी कर लेते हैं. वहीं मेहरमा में भी साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. जो चिंता का विषय है.
प्रद्युम्न हत्याकांड का केस िन:शुल्क लड़ रहे हैं गोड्डा के सुशील
सुशील टेकरीवाल गोड्डा में ही की है डिग्री तक की पढ़ाई, अंग्रेजी के अच्छे छात्र थे
क्रिकेट के खिलाड़ी के साथ कुछ दिनों राजनीतिक पार्टी में भी किया काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




