जागरूकता : कस्तूरबा विद्यालय में अभिभावक गोष्ठी, बीइइओ ने कहा 12वीं के बाद ही बेटियों की करें शादी

Updated at : 08 Sep 2017 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
जागरूकता : कस्तूरबा विद्यालय में अभिभावक गोष्ठी, बीइइओ ने कहा 12वीं के बाद ही बेटियों की करें शादी

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पैरेंट्स मीटिंग बीइइओ अशोक कुमार पाल की अध्यक्षता में संपन्न करायी गयी. बैठक में करीब दो सौ अभिभावकों ने भाग लिया. बीइइओ श्री पाल ने कहा कि विद्यालय से अनावश्यक रूप से छुट्टी लेकर बच्चियों को घर नहीं ले जायें. इससे बच्चियों की पढ़ाई प्रभावित होती है. ग्रामीण […]

विज्ञापन
गोड्डा: सुंदरपहाड़ी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पैरेंट्स मीटिंग बीइइओ अशोक कुमार पाल की अध्यक्षता में संपन्न करायी गयी. बैठक में करीब दो सौ अभिभावकों ने भाग लिया. बीइइओ श्री पाल ने कहा कि विद्यालय से अनावश्यक रूप से छुट्टी लेकर बच्चियों को घर नहीं ले जायें. इससे बच्चियों की पढ़ाई प्रभावित होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चियों की शादी उम्र से पहले करा दी जाती है. अंधेरे से बाहर निकल कर आयें. जमाना बदल गया है. बच्चिचों को उनकी जिंदगी संवारने का मौका दें. 12वीं की पढ़ाई के बाद ही बच्चियों की शादी कराने की सोचें.
तीन अभिभावक के साथ बच्चियों की तस्वीर जमा करने का निर्देश
कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्राओं के सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बीइइओ ने तीन अभिभावक के साथ बच्ची का फोटो जमा करने का निर्देश दिया. आइडी प्रूफ के तौर पर अभिभावक की फोटो विद्यालय में रहेगी. इसके अलावा बच्चियों को किसी से मिलने नहीं दिया जायेगा. बीइइओ ने कहा कि ऐसा देखा जाता है कि अभिभावक जब बच्चियों से मिलने आते हैं तो बाजार का खाने पीने का सामान ले आते हैं, इस पर पूरी तरह से रोक रहेगी. बाजार के सामानों को छात्राएं नहीं खायेगी.

बच्चियों की गतिविधियों से कराया अवगत : वार्डेन आभा कुमारी ने विद्यालय में छात्राओं के पठन पाठन कार्य के अलावा अन्य गतिविधि खेलकूद, सांस्कृतिक कला से जुड़ी बातों की जानकारी दी. अभिभावकों ने वार्डेन से विद्यालय में अंगरेजी विषय के शिक्षक रखे जाने की मांग की.
सम्मेलन सह प्रशिक्षण 12 व 15 को
गोड्डा नगर . सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ए मुथू कुमार ने सभी डीएसइ को पत्र जारी कर कहा है कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का सम्मेलन सह प्रशिक्षण प्रखंड स्तर पर बारह सितंबर तथा जिला स्तर पर पंद्रह सितंबर को कराना है.
पहले पढ़ाई, फिर विदाई से कराया अवगत
विद्यालय प्रबंधन समिति ने अभिभावकों को सरकार के कार्यक्रम पहले पढ़ाई फिर विदाई के बारे में अवगत कराया. मौके पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारा पहाड़िया, शिक्षिका सोनी कुमारी, अनीता कुमारी, उर्मिला किस्कू, सूर्यमणि मरांडी, लेखापाल रविरंजन, सुरक्षा प्रहरी मिथलेश कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola