गुस्साये पति ने पंखे से लटक कर दे दी जान

Updated at : 08 Sep 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
गुस्साये पति ने पंखे से लटक कर दे दी जान

गोड्डा: नगर थाना क्षेत्र के महर्षि मेंहीं नगर निवासी 35 वर्षीय सीता राम प्रताप ने फांसी लगा कर जान दे दी है. घटना गुरुवार की सुबह की बतायी जाती है. मामला पति पत्नी के नोंकझोंक के बाद हुआ. इसको लेकर ही पति सीता राम प्रताप ने नीचे के कमरे में बंद होकर जान दे दी. […]

विज्ञापन
गोड्डा: नगर थाना क्षेत्र के महर्षि मेंहीं नगर निवासी 35 वर्षीय सीता राम प्रताप ने फांसी लगा कर जान दे दी है. घटना गुरुवार की सुबह की बतायी जाती है. मामला पति पत्नी के नोंकझोंक के बाद हुआ. इसको लेकर ही पति सीता राम प्रताप ने नीचे के कमरे में बंद होकर जान दे दी. परिजनों को युवक का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया.

घटना के तुरंत बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. जानकारी होने पर नगर थाना की पुलिस घर पहुंची तथा शव को पंखे से नीचे उतारा. मृतक के शव का पोस्टमार्टम गोड्डा सदर अस्पताल में कराया गया. मौत का कारण पति पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जाता है. बताया जाता है कि मृतक की शादी डेढ़ साल पूर्व ही हुई थी.

क्या है मामला : अस्पताल परिसर में आये मृतक के पिता फणिलाल पंडित ने बताया कि उनके बेटे की नोंकझोंक गुरुवार की सुबह पैसा निकालने को लेकर हुई थी. दोनों में हो हंगामा होने के ठीक थोड़ी देर बाद ही मृतक नीचे का कमरा बंद कर फंदे से झूल गया. हालांकि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा चुकी है तथा जांच पड़ताल की जा रही है. थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया यह मामला सुसाइड का बनता है, लेकिन फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola