स्वतंत्रता सेनानियों का डीडीसी ने किया स्वागत

Updated at : 13 Aug 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों का डीडीसी ने किया स्वागत

गोड्डा : दिल्ली से लौटे जिले के दो स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत शनिवार को उपविकास आयुक्त वरुण रंजन ने किया. कहा कि यह उनके लिये सम्मान की बात है. इस अवसर पर डीडीसी ने दोनों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. मालूम हो कि जिले के दो स्वतंत्रता सेनानी नंद किशोर मांझी व युगल किशोर […]

विज्ञापन

गोड्डा : दिल्ली से लौटे जिले के दो स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत शनिवार को उपविकास आयुक्त वरुण रंजन ने किया. कहा कि यह उनके लिये सम्मान की बात है. इस अवसर पर डीडीसी ने दोनों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. मालूम हो कि जिले के दो स्वतंत्रता सेनानी नंद किशोर मांझी व युगल किशोर चौबे राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली गये थे. राष्ट्रपति के यहां स्वतंत्रता दिवस के पहले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किये जाने की परंपरा है. इसको लेकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भेजा गया था. इनकी वापसी 10 अगस्त को हुई. मौके पर डायरेक्टर अरुण एक्का, प्रधान लिपिक मदन मोहन मिश्र आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola