बाइक व स्कूटी की टक्कर में दो घायल, एक रेफर

गोड्डा : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा करपुरी नगर के समीप देर शाम बाइक व स्कूटी की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. सड़क दुर्घटना के बारे में बताया जाता है कि शिवपुर मुहल्ले के रहने वाले अजय चौधरी स्कूटी से घर जा रहे थे, इस क्रम में विपरीत दिशा से सरकंडा की […]
गोड्डा : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा करपुरी नगर के समीप देर शाम बाइक व स्कूटी की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. सड़क दुर्घटना के बारे में बताया जाता है कि शिवपुर मुहल्ले के रहने वाले अजय चौधरी स्कूटी से घर जा रहे थे, इस क्रम में विपरीत दिशा से सरकंडा की ओर से जा रहे भागलपुर निवासी कमांडो हरी के बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी. दुर्घटना में दोनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल शिवपुर निवासी अजय चौधरी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




