मुरारी साह हत्याकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Updated at : 09 Jul 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
मुरारी साह हत्याकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के डांडे गांव में गत दिनों पहले हुए एक हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपित धनंजय साह को पोड़ैयाहाट व गोड्डा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. घटना के बारे में बताया जाता है […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के डांडे गांव में गत दिनों पहले हुए एक हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपित धनंजय साह को पोड़ैयाहाट व गोड्डा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. घटना के बारे में बताया जाता है कि धनंजय साह ही मुरारी साह की हत्या का मुख्य षडयंत्रकारी था.

मुरारी साह हत्याकांड मामले में पुलिस को कई राज मिलने की संभावना है. आरोपित के गिरफ्तार होने की पुष्टि एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने की है. मालूम हो कि चार दिन पूर्व मामले के एक आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. एसपी हरिलाल चौहान मामले पर लगातार नजर बनाये हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola