वादों का निबटारा कर कोषांग ने बिछड़ों को मिलाया

गोड्डा : महिला कोषांग में सदस्यों ने एक मामले में वादों का निबटारा कर बिछड़ों को मिलाने का काम किया है. राजाभीठा थाना क्षेत्र के लीलातरी गांव के सद्दाम अंसारी व पथरगामा थाना क्षेत्र के काला डुमरिया गांव के सरिगन बीबी के बीच आपसी विवाद गहराने से दंपती अलग-अलग रह रहे थे. कोषांग ने पहल […]
गोड्डा : महिला कोषांग में सदस्यों ने एक मामले में वादों का निबटारा कर बिछड़ों को मिलाने का काम किया है. राजाभीठा थाना क्षेत्र के लीलातरी गांव के सद्दाम अंसारी व पथरगामा थाना क्षेत्र के काला डुमरिया गांव के सरिगन बीबी के बीच आपसी विवाद गहराने से दंपती अलग-अलग रह रहे थे. कोषांग ने पहल कर दोनों की बातों को सुनने के बाद विवाद खत्म करा कर विदाई दे दी. इस दौरान अधिवक्ता जीया तारा, कोषांग सदस्य मुजीव आलम, मो सज्जाद, मो जिया उद्दीन, नईम सरदार, महिला थाना प्रभारी मोनालिसा केरकट्टा, एएसआइ सूर्यमणि सोय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




