आखिर कब तक पूरा होगा छात्रों का आशियाना तीन वर्षों से ले रहा है कार्य विस्तार

Updated at : 02 Jul 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
आखिर कब तक पूरा होगा छात्रों का आशियाना तीन वर्षों से ले रहा है कार्य विस्तार

गोड्डाउ : रांची का आशियाना कंसट्रक्शन महाविद्यालय में छात्र व शिक्षकों का आशियाना बनाने के लिये काम लिया है. कंपनी लगातार 2014 से ही काम कर रही है. मगर तीन वर्षों के दौरान अब तक आवास को पूरा कर हैंडओवर नहीं कर पायी है. इस बीच जरूरत पड़ने पर कंपनी को आराम से कार्य विस्तार […]

विज्ञापन

गोड्डाउ : रांची का आशियाना कंसट्रक्शन महाविद्यालय में छात्र व शिक्षकों का आशियाना बनाने के लिये काम लिया है. कंपनी लगातार 2014 से ही काम कर रही है. मगर तीन वर्षों के दौरान अब तक आवास को पूरा कर हैंडओवर नहीं कर पायी है. इस बीच जरूरत पड़ने पर कंपनी को आराम से कार्य विस्तार मिल जाता है.

और इस कारण छात्रों की भी परेशानी का विस्तार हो रहा है. मामले पर प्राचार्य ज्योतिष चंद्र का कहना है कि विभाग द्वारा राशि की कमी से कंस्ट्रक्शन कंपनी जल्द काम कर नहीं पा रही है ऐसा कंपनी की ओर से बताया गया है.

प्राचार्य ने भी सरकार को लिखा है पत्र, जिला प्रशासन को भी प्रति भेजा
काॅलेज प्राचार्य ज्योतिष चंद्र ने बताया कि 28 जून से चल रहे भूख हड़ताल की जानकारी मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सचिव तथा केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद दिल्ली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव को पत्र एवं वार्ता कर बताया कि उनकी मांगों पर अविलंब ध्यान दिया जाये. इसकी प्रति जिला प्रशासन को भी भेजी गयी है. सरकार की ओर से दो तीन माह में चिकित्सकों के बहाली प्रक्रिया के बाद ही शिक्षकों की कमी पूरा करने की बात कही गयी है.
मामले को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है. रविवार को परसपानी जाकर पुन: सभी छात्र-छात्राओं के साथ वार्ता की जायेगी.
– सौरभ कुमार सिन्हा , एसडीओ गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola