मंदिर आये एक परिवार के साथ युवकों ने की मारपीट

बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के समीप गिरिडीह के बेंगाबाद से शादी कार्यक्रम में शामिल होने आये एक परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय युवकों ने मारपीट की. घटना शुक्रवार देर शाम की है.
बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के समीप गिरिडीह के बेंगाबाद से शादी कार्यक्रम में शामिल होने आये एक परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय युवकों ने मारपीट की. घटना शुक्रवार देर शाम की है. घटना में उपेंद्र कुमार घायल हो गया. उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिहरधाम मंदिर शादी में आया था. शाम में हरिहरधाम पुल के पास बिना कारण के कुछ स्थानीय लोगों ने भतीजा के साथ धक्का-मुक्की की. सूचना पर पहुंचे तो देखा की भतीजा के साथ कुछ लोग धक्का-मुक्की कर रहे है. उन्हें समझाने के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. गले से चेन व पॉकेट में रखा 17 हजार छीन कर भागने लगा. एक युवक को खदेड़ कर पकड़ा और बगोदर पुलिस को सूचना दी. पुलिस युवक को थाना ले गयी. उपेंद्र ने थाना में एक आवेदन भी दिया गया है. पुलिस युवक पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










