सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

मानजोरी पंचायत के चकरदहा निवासी विजय राम के छोटे पुत्र सत्यम राम (24) ने इलाज के दौरान धनबाद के एक अस्पताल में सोमवार की रात दम तोड़ दिया.
मानजोरी पंचायत के चकरदहा निवासी विजय राम के छोटे पुत्र सत्यम राम (24) ने इलाज के दौरान धनबाद के एक अस्पताल में सोमवार की रात दम तोड़ दिया. सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उसका धनबाद में दस दिनों से इलाज चल रहा था. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की दोपहर को शव को गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि सत्यम कुमार स्नातक का छात्र था. वह बाइक से परीक्षा देने पांच जुलाई को घर से गिरिडीह जा रहा था. मधवाडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










