Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

Giridih News :हरिला पंचायत के खुरचुट्टा रतनपुर गांव के पवन तुरी (35) की शुक्रवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया.

विज्ञापन

परिजन ने किसी पर कोई संदेह नहीं व्यक्त किया. इसके बाद पुलिस बैरंग लौट आयी. बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद पवन अपने कमरे में सोने चला गया. शनिवार की सुबह पवन के शरीर से कोई हरकत नहीं होता देख, उसके परिजनों ने हो-हल्ला करना शुरू किया.

हल्ला सुनकर जमा हुए ग्रामीण

हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे और बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी. इस दौरान पवन की मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि पवन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. वह अपने पीछे पत्नी सहित तीन संतान छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों का रे-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola