Giridih News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 25 Oct 2025 10:55 PM
Giridih News: घटना की खबर सुनकर बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो, मुखिया मुकेश यादव, सहदेव यादव समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के घर पहुंचकर दुख व्यक्त किया.
बिरनी प्रखंड की बाराडीह पंचायत के पिपराडीह निवासी भाजपा नेता बैद्यनाथ यादव के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की मौत इलाज के दौरान धनबाद में एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की रात हो गया. मौत की खबर सुनते ही परिवार समेत ग्रामीणों में शोक की लहर छा गयी. छठ पूजा की तैयारी भी मातम में बदल गयी.
हेमरोडीह से राजधनवार की ओर जा रहा था
बता दें कि प्रिंस और उसका एक दोस्त बाइक से अपनी मौसी के घर राजधनवार थाना क्षेत्र के हेमरोडीह गया था. 19 अक्तूबर की सुबह आठ बजे वह हेमरोडीह से राजधनवार की ओर जा रहा था. इसी बीच एक वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें प्रिंस घायल हो गया. परिजन इलाज के लिए धनबाद एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, सरिया के सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष टूपलाल प्रसाद वर्मा, प्रेमचंद कुशवाहा, मंडल महामंत्री सुभाष वर्मा, रंजीत राय, प्रवीण प्रभाकर सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










