आपसी समन्वय के साथ कार्यों का निष्पादन करें सभी नोडल अधिकारी : व्यय प्रेक्षक
Updated at : 27 Apr 2024 11:58 PM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक गांधी डोंठी की उपस्थिति में बैठक हुई. अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने की.
विज्ञापन
लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर हुई बैठक
निर्वाचन कार्य सतर्कता के साथ करें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
गिरिडीह. लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक गांधी डोंठी की उपस्थिति में बैठक हुई. अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बारी-बारी से सभी कोषांग की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सभी कोषांग के नोडल व प्रभारी पदाधिकारियों को सतर्कता और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. व्यय प्रेक्षक ने आदर्श आचार संहिता विधि व्यवस्था/नियंत्रण कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर उड़नदस्ता दल की दैनिक व्यय क्रियाकलाप संबंधी प्रतिवेदन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायें. साथ ही सभी पुलिस के नोडल पदाधिकारी को दैनिक नगदी/अन्य मदों संबंधित शिकायतों पर उड़नदस्ता द्वारा रिपोर्ट प्राप्त कर एवं स्थैतिक निगरानी टीम से जब्त अन्य मदों से संबंधित शिकायतों पर दैनिक गतिविधि रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे. इसके अलावा सभी आयकर व उत्पाद विभा के नोडल पदाधिकारी को संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिया. प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों व पेड न्यूज का विवरण संबंधित दैनिक प्रतिवेदन संबंधित निर्वाचन व्यय कोषांग को उपलब्ध करायेंगे. व्यय प्रेक्षक ने नोडल पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने की बात कही. बैठक में पुलिस विभाग, अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग के पदाधिकारी, सभी लेखा दल, वीडियो अवलोकन दल, सभी सहायक व्यय प्रेक्षक, जिला नियंत्रण कक्ष, सभी एसडीओ, सभी बीडीओ स्थैतिक निगरानी दल, उड़न दस्ता दल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




