Giridih News :अडवारा की महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

Giridih News :बगोदर प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव अडवारा की 84 महिलाओं के साथ लोन के नाम पर हुई 60 लाख की ठगी का मामला तूल पकड़ता चला जा रहा है.
धोखाधड़ी. महिलाओं से 60 लाख की ठगी मामले को लेकर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा आक्रोश
बगोदर प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव अडवारा की 84 महिलाओं के साथ लोन के नाम पर हुई 60 लाख की ठगी का मामला तूल पकड़ता चला जा रहा है. गांव के फरार आरोपी पवन सिंह और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी बगोदर पुलिस द्वारा नहीं करने से नाराज महिलाओं ने एकपा अगुआई में रविवार को आक्रोश मार्च निकाला.सभी पीड़ित महिलाएं अडवारा पंचायत की
मार्च बगोदर-सरिया रोड स्थित अस्पताल मोड़ से शुरू होकर समूचे बगोदर का भ्रमण करते हुए बस पड़ाव पहुंची जहां बगोदर बस पड़ाव में एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हुई. इस दौरान माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने गरीब महिलाओं से लाखों रु की ठगी और धोखाधड़ी की है. भुक्तभोगी गरीब आदिवासी महिलाएं बगोदर की अडवारा पंचायत के गांवों की हैं. कहा कि आम महिलाओं को राहत देने के नाम पर यह धोखाधड़ी भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी की मिलीभगत के बगैर संभव नहीं.
अनदेखी जारी रहने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
इस धोखाधड़ी की लिखित शिकायत बगोदर पुलिस प्रशासन से किये जाने के बावजूद धोखाधड़ी के आरोपियों पर समुचित कार्रवाई नहीं होने से जनाक्रोश व्याप्त है. उन्होंने कहा कि यह प्रतिवाद मार्च सांकेतिक चेतावनी है. समय रहते पुलिस-प्रशासन दोषियों पर समुचित कार्रवाई करने, भुक्तभोगी महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में पहल नहीं करता है तो हजारों महिलाएं आंदोलन करने को विवश होंगी. प्रतिवाद मार्च के जरिये माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक और स्थानीय एजेंट पवन सिंह, पारस सिंह, संध्या देवी समेत अन्य पर विधिसम्मत कठोर करवाई की मांग की गयी.
इनकी थी उपस्थिति :
मार्च का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद पूनम महतो, मुखिया सरिता साव, पूर्व जिला परिषद सरिता महतो, माले प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पूर्व मुखिया लालजीत मरांडी, पूरन कुमार महतो, विजय सिंह, नंदलाल महतो, अंबिया देवी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




