Giridih News : बिजली करंट लगने से महिला की मौत, मातम

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : बिजली करंट लगने से महिला की मौत, मातम

बिरनी प्रखंड की बरहमसिया पंचायत के खरटी गांव की घटना

विज्ञापन

Giridih News : बिरनी. बिरनी प्रखंड की बरहमसिया पंचायत अंतर्गत खरटी में बुधवार की अलसुबह खेत में काम करने गयी रघुनंदन यादव की पत्नी कांता देवी (48) की मौत हो गयी. घटना के लगभग तीन घंटे बाद ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इलाज के लिए उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साकिब जमाल ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना बिरनी थाना को नहीं दी गयी है. बताया जाता है कि महिला खेत में सब्जी पटाने के लिए गयी थी. इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गयी.

पेड़ से टकरा कर बाइक सवार की मौत

राजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत परसन ओपी के खोरीमहुआ-सरिया मुख्य मार्ग पर गादी के समीप बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कटरियाटांड़ निवासी फलजीत बैठा के 28 वर्षीय पुत्र प्रवीण रजक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार प्रवीण अपने ससुराल रोपामहुआ से अपने घर कटरियाटांड़ लौट रहा था. इसी दौरान गादी के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परसन ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि मृतक का एक माह का छोटा बच्चा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola