Giridih News :महिला के साथ मारपीट, दिया आवेदन

Giridih News :राजधनवार के गंगापुर निवासी गेंदिया देवी पति बनवारी कोड़ा ने गांव के ही फिरोज अंसारी पर मारपीट करने तथा जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया है.
राजधनवार के गंगापुर निवासी गेंदिया देवी पति बनवारी कोड़ा ने गांव के ही फिरोज अंसारी पर मारपीट करने तथा जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया है. उसने शुक्रवार को धनवार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि शुक्रवार सुबह वह लकड़ी चुनने जा रही थी. रास्ते में गंगा लाइन होटल के सामने सूखे पेड़ से गिरी लकड़ी चुनकर जमा कर रही थी. इसी बीच सामने के घर से फिरोज अंसारी ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द बोला. मारपीट से उसके सिर व मुंह पर काफी चोट लगी है. धनवार पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




