ePaper

Weather Today: आसमान से बरस रही आग, गिरिडीह में बढ़ती गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 03 Apr 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Today: आसमान से बरस रही आग, गिरिडीह में बढ़ती गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Weather Today: गिरिडीह में आसमान से आग बरस रही है. अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है. लोग बेहद परेशान हैं.

विज्ञापन

Weather Today|गिरिडीह, मृणाल कुमार : अभी तो अप्रैल माह की शुरुआत ही हुई है, लेकिन सूर्य देवता आसमान से आग उगल रहे हैं. सूर्य की बढ़ती तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सुबह से दोपहर तक इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. बढ़ती गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

गर्मी से लोग परेशान हैं. जरूरी काम न हो, तो कोई अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा. घर से निकलने से पहले लोग चेहरे को ढंक ले रहे हैं. गर्मी से बचने के घरेलू नुस्खे भी अपना रहे हैं. अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी देख लोगों को चिंता सताने लगी है कि मई और जून माह में क्या होगा.

गर्मी से बचने के लिए लोगों ने शीतल पेय पदार्थ का सेवन करना शुरू कर दिया है. इन दिनों भीषण गर्मी को लेकर कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम की दुकानों में भीड़ बढ़ रही है. गमछा, टोपी की बिक्री भी तेज हो गयी है. शहर के चौक-चौराहों पर गन्ना व अन्य जूस की कई दुकानें खुल गईं हैं. अच्छी-खासी बिक्री भी हो रही है.

बढती गर्मी के कारण मिट्टी के घड़े यानी देशी फ्रिज की बिक्री भी बढ़ गयी है. मिट्टी का घड़ा बनाने वाले कुम्हार गलियों में घूम-घूमकर घड़े की बिक्री कर रहे हैं. सुबह 10 बजे जिस इलाके में भीड़-भाड़ के कारण जाम की स्थिति होती थी, उस इलाके में आजकल सन्नाटा पसर जा रहा है.

बुधवार को भी शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके बड़ा चौक, टावर चौक, काली बाड़ी चौक, मुस्लिम बाजार, गांधी चौक, तिरंगा चौक में इन दिनों 12 बजे तक पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा. बुधवार को जिले का तापमान 39 डिग्री रहा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola