Giridih News :पुलिस से मारपीट मामले के निष्पक्ष जांच की मांग

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Dec 2025 11:00 PM

विज्ञापन

Giridih News :चपुआडीह पंचायत के बिशनपुर गांव के मैदान में रविवार को बैठक हुई. बैठक में आसपास गांवों के महिला-पुरुषों ने भाग लिया.

विज्ञापन

सहिया साथी सुमित्रा मंडल ने मैं ग्रामीणों की हर सुख-दुख साथ खड़ी रहती हूं और मदद करती हूं. जमीन संबंधी एक मामला आने के बाद वह एक सप्ताह पूर्व डीएसपी कार्यालय गयी थी. डीसीपी से बात करने के दौरान भाजपा नेता प्रकाश मंडल और संदीप गुप्ता भी मौजूद थे. बात करने के बाद वहां से बाहर निकले थे. इतने में प्रकाश मंडल ने उसके साथ तेज आवाज में बात करते हुए तरह-तरह का आरोप लगाने लगे. कहा उसके साथ मारपीट भी की गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. कहा आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी गयी है. मौजूद ग्रामीणों ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. इधर, दूसरे पक्ष के प्रकाश मंडल का कहना है कि आरोप पूरी तरह से गलत और मनगढंत है. वह ग्रामीणों को गुमराह कर रही है. पुलिस जांच में सारा मामला साफ हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola