Giridih News :विभागीय आदेश पर घुठिया गांव में जलापूर्ति योजना बंद, परेशान हो रहे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :विभागीय आदेश पर घुठिया गांव में जलापूर्ति योजना बंद, परेशान हो रहे ग्रामीण

Giridih News :फिटकोरिया पंचायत के घुठिया गांव में जलापूर्ति योजना बंद किये जाने से पिछले चार दिनों से यहां पेयजल संकट गहरा गया है. विभाग के निर्देश पर जलसहिया ने जलापूर्ति बंद कर दी है.

विज्ञापन

योजना बंद होने से घरों में लगे नल से जल नहीं आ रहा है. ऐसे में गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. गांव के 40 घरों के लगभग 500 की आबादी पेयजल समस्या से परेशान है. ग्रामीणों में विभाग के इस रवैये से नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, शीघ्र ही जलापूर्ति चालू नहीं की गयी, तो इसकी शिकायत राज्यसभा सदस्य डाॅ सरफराज अहमद और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से की जायेगी.

क्या है मामला

गांव की जलसहिया शमां परवीन के अनुसार विभाग के कनीय अभियंता राज आनंद के निर्देश पर जलापूर्ति बंद की गयी है. विभाग का निर्देश है कि कनेक्शन लिए लोग जब तक जलकर नहीं देंगे, तब तक इस योजना का लाभ उन्हें नहीं दिया जायेगा. जलकर देने के बाद ही जलापूर्ति चालू की जायेगी. इधर, ग्रामीण मो इमरान, मो आजाद, सोनू, मो छोटू सहित अन्य का कहना है कि विभाग की ओर से गांव में जलकर वसूली के लिए कोई ग्राम सभा नहीं की गयी है. ग्राम सभा में जलकर का निर्धारण होना है, लेकिन ऐसा किये बिना विभाग ने मनमाने तरीके से जलापूर्ति को बंद कर दिया है.

क्या कहते हैं कनीय अभियंता

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता राज आनंद का कहना है कि जलकर के लिए पूर्व में ग्रामसभा का आयोजन किया जा चुका है. इसके बाद भी ग्रामीण जलकर नहीं दे रहे हैं. बाध्य होकर जलापूर्ति को बंद किया गया है. कहा कि जलसहिया गांव के घरों में जलकर भुगतान करने के लिए घूम रही हैं. कहा कि जलकर देने के बाद तुरंत जलापूर्ति चालू कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola