Girirdih News :जलापूर्ति पाइप लीक होने से बह रहा पानी

Updated at : 24 Feb 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Girirdih News :जलापूर्ति पाइप लीक होने से बह रहा पानी

Girirdih News :गिरिडीह झंडा मैदान के पास जलापूर्ति पाइपलाइन लीक हो गया है. इसके कारण काफी मात्रा में पानी बह रहा है. यह स्थिति पिछले एक माह से है. नगर निगम द्वारा ठोस उपाय नहीं किये जाने से पानी की बर्बादी हो रही है.

विज्ञापन

गिरिडीह झंडा मैदान के पास जलापूर्ति पाइपलाइन लीक हो गया है. इसके कारण काफी मात्रा में पानी बह रहा है. यह स्थिति पिछले एक माह से है. नगर निगम द्वारा ठोस उपाय नहीं किये जाने से पानी की बर्बादी हो रही है. विवाह भवन के पास पाइप पानी बहने की शिकायत स्थानीय लोगों ने निगम से की, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. एक ओर जहां पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में पानी की किल्लत हो रही है. मॉर्निंग वॉकर को भी परेशानी होती है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है. अर्बन प्लानर मंजूर आलम ने बताया कि कनेक्शन पाइप में लीक हो गया है. नगर निगम से टीम भेजकर इसकी जांच करायी गयी है. मरम्मत के लिए रोड काटने की जरूरत है. संबंधित विभाग से संपर्क स्थापित कर जल्द मरम्मत कार्य कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola