फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ ने चलाया जागरूकता अभियान

फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ गिरिडीह ने रविवार को गांधी चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के पास मतदाता जागरूकता अभियान चलाया.
गिरिडीह. फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ गिरिडीह ने रविवार को गांधी चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के पास मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की. कहा कि विकसित भारत के लिए सकारात्मक सोच अपनाते हुए मत का प्रयोग करें. संघ के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा टार्जन ने बताया कि सभी वेंडरों से मतदान करने की अपील की गयी. संघ के महासचिव अफगान उर्फ बबलू ने भी लोगों व वेंडरों से बिना भय के मतदान करने का आह्वान किया. मौके पर कोषाध्यक्ष मो. इकबाल, मो. सितारा, मो. जहांगीर, प्रदीप कुमार शक्ति, कुमार साहा, आलोक चौरसिया, मो. अनवर, मो. सलीम, बजरंगी, मो. शौकत, दीपक साव, मो. राजू, मो. अफसर, देवानंद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










